“आज, 10 दिसंबर, 2023 को CLAT 2024 Result को घोषित किए जाएंगे। अंतिम उत्तर कुंजी consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी गई है।”
CLAT 2024 Result : आज, 10 दिसंबर, 2023 को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज CLAT 2024 के परिणाम जारी करेगा। जो भी उम्मीदवार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए उपस्थित हुए थे, वे CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
CLAT 2024 अंतिम उत्तर की डायरेक्ट लिंक
CLAT 2024 की परीक्षा 3 दिसंबर, 2023 को पूरे भारत के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 139 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी यानी कि फ़ाइनल आंसर की 4 दिसंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो उसी दिन खोली गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2023 तक थी।
CLAT 2024 Result : उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें
- CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- CLAT 2024 पर क्लिक करें ‘फ़ाइनल आंसर की’ होम पेज पर प्रदर्शित होगी।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को डालने के बाद ‘सबमिट बटन’ पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी आगे की आवश्यकता के लिए अपने पास सहेज कर रखें।
CLAT 2024 Result के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया
प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
CLAT 2024 Result: कितने छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए?
पिछले साल, कोई भी छात्र इस साल CLAT PG परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ था। छत्तीसगढ़ के केवल एक छात्र ने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए, उसके बाद हरियाणा के एक अन्य छात्र ने 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
CLAT 2024 Result: परिणाम घोषित होने के बाद क्या करें?
परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद CLAT समेकित मेरिट सूची और आमंत्रण सूची जारी करता है। उम्मीदवार मेरिट सूची से परीक्षा में प्राप्त अंक और रैंक की जांच कर सकते हैं। CLAT आमंत्रण सूची में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख होगा जिन्हें काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।