Honda CB350: होंडा की नई CB350 बाइक भारत में 2लाख में लॉंच, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से मिलेगी टक्कर

3 Min Read

होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी नई 350 सीसी बाइक Honda CB350 लॉंच कर दी है। होंडा CB350 दो वेरिएंट DLX और DLX Pro मॉडल में उपलब्ध कराई गई है।

भारतीय बाज़ारों में होंडा की CB350 का मुक़ाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा से होगा। होंडा CB350 DLX की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जबकि होंडा CB350 DLX Pro बाज़ार में 2.17 लाख में उपलब्ध है।

जापानी ब्रांड होंडा इंडिया की CB350 बाइक रेट्रो लुक रेंज में एक नया मॉडल है, जो पहले से उपलब्ध 350cc प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह मौजूदा  Hness CB350 और CB350RS से कुछ मामलों में अलग है। होंडा CB350 की डिज़ाइन Hness CB350 और CB350RS से कुछ ज्यादा ही रेट्रो लुक में है।

होंडा ने CB350 में एक गोल एलईडी हेडलाइट दी है जो ओल्ड-स्कूल डिज़ाइन से हटकर है। इसका मस्क्युलर फ्युल टैंक होंडा की दूसरी 350 सीसी बाइक से ज्यादा जानदार लग रहा है।

होंडा ने CB350 को पाँच अलग-अलग रंगों में पेश किया है। आप होंडा CB350 को प्रीशियस रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट क्रस्ट मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक और मैट ड्यून ब्राउन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

CB350 बाइक के काले रंग के विकल्प को छोड़कर, सभी रंगों में भूरे रंग की चमड़े की सीट दी गई है। होंडा CB350 के पर्ल इग्नियस ब्लैक कलर ऑप्शन में बाइक की बॉडी के रंग की सीट कवर का उपयोग किया गया है।

होंडा की नई CB350 बाइक में 348.36cc, एयर-कूल्ड, इंजन है जो 20.78bhp और 30Nm टार्क उत्पन्न करता है। यह इंजन होंडा की बाज़ार में उपलब्ध अन्य 350 सीसी बाइक में भी मिलता है। यह पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और डबल-क्रैडल रूप में मौजूद है। इस बाइक में होंडा ने ब्रेकिंग हार्डवेयर में डुअल-चैनल एबीएस के साथ 310 मिमी फ्रंट और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिये हैं।

होंडा CB350 बाइक के अन्य फीचर्स में सभी एलईडी बल्ब्स के साथ, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और एक ईमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version