Bhojpuri New Song: Arvind Akela Kallu और शिल्पी के बीच जबरदस्त लव केमेस्ट्री ‘Mile Aawa Naya Saal Pa’

Bhojpuri New Song 'Mile Aawa Naya Saal Pa'

3 Min Read

‘Bhojpuri New Song: मिले आवा नए साल पर’ Mile Aawa Naya Saal Pa को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड, यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज़ कर दिया है। नए साल पर फैंस को कल्लू का तोहफा।

Bhojpuri New Song Mile Aawa Naya Saal Pa: नए साल 2024 के स्वागत में भोजपुरी सिनेमा के दमदार अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू ने अपना नया भोजपुरी गीत ‘मिले आवा नए साल पर’ को अपने यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर आज रिलीज़ कर दिया है।

इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी ने भी रंगीन परफॉरमेंस दिया है। ‘मिले आवा नए साल पर’ के जरिए कल्लू ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है।

Bhojpuri New Song ‘Mile Aawa Naya Saal Pa की एक झलक

इस गाने में कल्लू और शिल्पी के बीच जबरदस्त लव केमेस्ट्री देखने को मिली है। गाने की शुरुआत में कल्लू नजर आते हैं। कल्लू  नए साल में अपनी प्रेमिका ‘शिल्पी’ का छोटे-छोटे तोहफे देकर उसे खुश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन ‘शिल्पी’ उसके दिए तोहफे से इंप्रेस नहीं होती। फिर कल्लू अपने रुमाल पर ‘आई लव यू’ लिखकर ‘लिखी ला भलेत, जात बानी रुमाल पर, बोलवले बिया माल, मिले खातिर नया साल पर’ गाते और नाचते हुए नजर आते हैं। प्रेमिका, प्रेमी के इस अंदाज से काफी इंप्रेस हो जाती है। 

नए साल पर कल्लू का रंगीन तोहफा

भोजपुरी अभिनेता कल्लू कहते हैं, ‘नए साल 2024 पर यह भोजपुरी म्यूजिक वीडियो मेरे फैंस के लिए एक खास तोहफा है, मुझे उम्मीद है कि हमारे इस एल्बम को भी सभी का खूब प्यार मिलेगा।’।” कल्लू, हर त्योहार पर अपने फैंस के लिए कोई ना कोई भोजपुरी गीत, म्यूजिक वीडियो लेकर जरूर आते हैं। पिछली बार भी सर्दी के मौसम पर ‘यार, कठूआई दिसंबर गाना’ लेकर आये थे, जिसे फंस ने खूब पसंद किया था। 

Bhojpuri New Song ‘Mile Aawa Naya Saal Pa’ टीम

‘मिले आवा नए साल पे’  में भोजपुरी अदाकारा अभिनेत्री शिल्पी राघवानी ने कल्लू के साथ स्क्रीन प्ले किया है। बिहार, गोपालगंज जिले के एक छोटे से कस्बे मीरगंज की रहने वाली अभिनेत्री शिल्पी कई चर्चित अभिनेताओं के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। ‘मिले आवा नए साल पे’ को प्रभु विशुनपुरी ने लिखा है और इस गीत को प्रियांशु सिंह ने कंपोज़ किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version