Gold Rate Today in India: धड़ाम से गिरे सोने के भाव, चाँदी भी हुई सस्ती, यहाँ जानिए कितने पर बिक रहा है गोल्ड

4 Min Read

Gold Rate Today in India: सोने की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। देश के प्रमुख सर्राफा बाज़ारों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 61,600 प्रति 10 ग्राम पहुँच गया है। इससे कुछ दिन पहले तक गोल्ड की कीमत 63 हज़ार के ऊपर ट्रेड कर रही थीं।

सोने के साथ चाँदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। एक किलो चाँदी का रेट 73,700 रुपये पर आ गया है। यानी चाँदी भी सस्ती हुई है। चाँदी पहले 76 हज़ार प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी।

Gold Rate Today in India: क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव

अंतराष्ट्रीय बाज़ारों में सोने के भाव में आई कमी का असर भारतीय बाज़ारों पर भी देखने को मिला है। 11 दिसम्बर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सोना गिरावट के साथ 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। वहीं सोना का भाव बीते शुक्रवार की शाम को 61,719 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि सोने के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 22 कैरेट सोने का भाव 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

वहीं गोल्ड रेट ट्रैक करने वाली वेबसाइट गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 11 दिसम्बर की दोपहर में 22 कैरेट सोने का भाव 56,950 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 62,130 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

Gold Rate Today in India: दुनियाभर में लुढ़का सोने का रेट

भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड रेट में गिरावट जारी है। आज 11 दिसम्बर को सोने का भाव वैश्विक बाज़ारों में अपने उच्चतम स्तर 2,065 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 2,014.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। लेकिन आज के कारोबार में सोने के भाव में कुछ तेजी नजर आ रही है। सोने के साथ चांदी में भी गिरावट के बाद 0.33 प्रतिशत की मामूली तेजी देखने को मिली है। चाँदी वैश्विक बाज़ारों में 23.335 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कॉमेक्स पर गोल्ड का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2012.10 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड का वैश्विक हाजिर भाव ताजा आंकड़ों के अनुसार 1992.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिका में शानदार जॉब्स डाटा आने से मार्केट सेंटिमेंट बेहतर स्थिति में हैं। दूसरी ओर ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक इस हफ्ते होने वाली है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

कुछ हफ्ते पहले से डॉलर में आई कमजोरी और महंगाई के चलते फेड द्वारा ब्याज दर कम होने की आंशका थी। इसके कारण सोने में ख़रीदारी बढ़ी थी और सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। लेकिन अब इसके ठीक उल्टे ब्याज दरों में बढ़त के संकेत मिलने के कारण गोल्ड से निवेशकों का रुझान दूसरे विकल्पों में गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version