Xiaomi SU7: Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक कार SU7 का टीजर आउट, जल्द होगा लॉन्च

Hasib
2 Min Read

“चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने आज यानी की 28 दिसंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 का खुलासा कर दिया है। Xiaomi की ओर से Xiaomi SU7 की ऑफिशियल इमेज आउट की गई है।” 

Xiaomi SU7
courtesy: twitter.com

Xiaomi SU7: गुरुवार को चीन के बीजिंग में Xiaomi EV technology लॉन्च के दौरान, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने लंबे समय से मोस्ट अवेटेड पहला इलेक्ट्रिक वाहन का खुलासा किया। Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल जल्द लॉन्च हो सकता है। Xiaomi के इस नए इलेक्ट्रिक सेडान को Xiaomi SU7 कहा जा रहा है। यहाँ SU का मतलब ‘स्पीड अल्ट्रा’ है। इसमें Xiaomi का ऑपरेटिंग सिस्टम- HyperOS दिया गया है।  

Xiaomi SU7 interior

यह चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई- 4997x1963x1455 मिमी तक है। Xiaomi SU7 3,000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आता है। Xiaomi SU7 पोर्शे टेक्कन जैसा दिखता है। इसका एक्वा ब्लू एक्सटीरियर कलर थीम भी स्पोर्टी अलॉय व्हील की तरह इसके स्पोर्टी लुक को बढ़ाती है।

Xiaomi SU7 specifications

Xiaomi-SU7 का एंट्री लेवल वेरिएंट 73.6 kWh बैटरी पैक के साथ मिलेगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में 101 kWh वाला बैटरी पैक मिलेगा। Xiaomi ने अपनी खुद की सेल-टू-बॉडी तकनीक डेवलप की है। EV निर्माता के मुताबिक Xiaomi-SU7 एक बार चार्ज करने पर करीब 800 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी। ईवी निर्माता 2025 में, 1,200 किमी रेंज वाला 150 kWh बैटरी पैक के साथ V8 नामक एक नया वर्शन की पेशकश करेगा। 

Xiaomi SU7: price in India

SU7 की कीमत 200,000 युआन से 300,000 युआन (मुद्रा विनिमय के आधार पर ₹25 से 35 लाख) तक हो सकती है। Xiaomi ने अभी तक यह नहीं बताया है कि SU7 की कीमत कितनी होगी? अगले साल शुरू में Xiaomi-SU7 बिक्री के उपलब्ध होने की संभावना है। इसका उत्पादन राज्य के स्वामित्व वाली वाहन निर्माता BAIC समूह की एक यूनिट द्वारा बीजिंग कारखाने में 2,00,000 वाहनों की वार्षिक क्षमता के साथ किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *