World AIDS Day 2023: विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर को, जानिए इस साल की थीम और कैसे रहें सुरक्षित

newslahre
3 Min Read

विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दुनिया भर में एचआईवी से प्रभावित लोगों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन है। 1988 में सबसे पहले विश्व एड्स दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी।

हर साल 1 दिसम्बर को एड्स दिवस के दिन दुनियाभर में इस लाइलाज बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। यह अपने अनुभवों को बांटने और मरे हुए लोगों को याद करने के साथ एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होने का दिन होता है।

एड्स अभी भी दुनिया के लिए एक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। दुनिया भर में एंटीरेट्रोवायरल उपचार लेने वाले लोगों की संख्या 2022 में 29.8 मिलियन हो गई है। इसके बावजूद साल 2022 में हर मिनट एड्स से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

World AIDS Day 2023: थीम ‘Let communities lead’

World AIDS Day 2023 की थीम ‘Let communities lead’ है। एचआईवी प्रतिक्रिया के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वैश्विक स्वास्थ्य को आकार देने में समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को चिह्नित करने के लिए, विश्व एड्स दिवस 2023 की थीम ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें’ रखी गई है।

एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) के खिलाफ जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम डबल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र संघ समेत दुनियाभर में आयोजित किए जाते हैं।

विश्व एड्स दिवस 2023, इस बीमारी को खत्म करने में अब तक हुई प्रगति को प्रतिबिंबित करने का प्रयास करेगा। यह दिन 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मौजूदा चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एचआईवी प्रतिक्रिया की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों को संयुक्त रूप से प्रयासों को दोगुना करने के लिए एकजुट करने का है।

World AIDS Day 2023: क्यों मनाया जाता है ?

वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने देशों की सहमति से 1988 से हर साल वर्ल्ड एड्स डे मनाने का फैसला किया था। इस दिन एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दुनियाभर में इस बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव खत्म करने और सुरक्षित सम्बन्धों के साथ सुरक्षित जीवन जीने की प्रेरणा देने का प्रयास किया जाता है।

वर्ल्ड एड्स डे 2023 एड्स के खिलाफ हमारी उपलब्धियों की समीक्षा करने और 2030 तक इस बीमारी को खत्म करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने की प्रगति को जाँचने का दिन है। एड्स मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध बनाने या संक्रमित रक्त चढ़ाने से फैलता है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *