विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दुनिया भर में एचआईवी से प्रभावित लोगों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन है। 1988 में सबसे पहले विश्व एड्स दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी।

एड्स अभी भी दुनिया के लिए एक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। दुनिया भर में एंटीरेट्रोवायरल उपचार लेने वाले लोगों की संख्या 2022 में 29.8 मिलियन हो गई है। इसके बावजूद साल 2022 में हर मिनट एड्स से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

World AIDS Day 2023 की थीम ‘Let communities lead’ है। एचआईवी प्रतिक्रिया के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वैश्विक स्वास्थ्य को आकार देने में समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को चिह्नित करने के लिए, विश्व एड्स दिवस 2023 की थीम ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें’ रखी गई है।

एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) के खिलाफ जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम डबल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र संघ समेत दुनियाभर में आयोजित किए जाते हैं।

विश्व एड्स दिवस 2023, इस बीमारी को खत्म करने में अब तक हुई प्रगति को प्रतिबिंबित करने का प्रयास करेगा। 

यह दिन 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मौजूदा चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एचआईवी प्रतिक्रिया की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों को संयुक्त रूप से प्रयासों को दोगुना करने के लिए एकजुट करने का है। 

वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने देशों की सहमति से 1988 से हर साल वर्ल्ड एड्स डे मनाने का फैसला किया था।