सनातन धर्म में Kartik Purnima  का विशेष महत्व होता है। इस साल Kartik Purnima  27 नवम्बर 2023 को है। 

कार्तिक माह की शुक्ल पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की उपासना के साथ गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में  स्नान और दान का बहुत धार्मिक महत्व माना जाता है। 

पौराणिक मान्यता है कि इसी कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय में भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान, उपवास, पूजा, और यज्ञ आदि का बहुत शुभ फल होता है। 

इस वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवम्बर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है जो 27 नवम्बर  को 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र और पौराणिक मान्यता के अनुसार उदया तिथि के कारण इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2023 का पर्व 27 नवम्बर को मनाया जाएगा।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा बेहद फलदायी है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धियोग, शिव योग के साथ-साथ द्विपुष्कर योग भी बन रहा है। इस दिन चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा जबकि सूर्य वृश्चिक राशि पर रहेंगे। 

शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व बताया गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व गंगा नदी में स्नान करने से महान फल प्राप्त होता है। स्वयं भगवान विष्णु ने अपने को कार्तिक महीने से जोड़कर बताया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत का भी फल मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर, मंदिर, तुलसी के पौधे और पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। नदियों में दीप दान की भी परंपरा है।