RBZ Jewellers IPO: जल्द आ रहा है आरबीजेड ज्वैलर्स का आईपीओ, यहाँ जानिए तारीख और आईपीओ साइज़ की डिटेल

RBZ Jewelers IPO

T Vishwakarma
3 Min Read

RBZ Jewellers IPO 1 करोड़ शेयरों का बुक बिल्ट इश्यू है। यह RBZ Jewellers IPO  इश्यू पूरी तरह से 1 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। लेकिन अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरबीजेड ज्वैलर्स ने आईपीओ की तारीखों की घोषणा नहीं की है। आईपीओ की तारीखों की घोषणा नहीं होने के कारण RBZ Jewellers IPO  के प्राइस बैंड भी निश्चित नहीं है।

RBZ Jewellers IPO:  तारीख

आरबीजेड ज्वैलर्स का आईपीओ इसी साल दिसम्बर 2023 में आने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आईपीओ की तारीखों की घोषणा नहीं की है। आईपीओ की निश्चित तारीख का पता घोषणा होने के बाद ही चल सकेगा।

RBZ Jewellers

इस इश्यू के माध्यम से कंपनी ₹10 मूल्य के 10,000,000 इक्विटी शेयरों को जारी करने की योजना बना रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड आरबीजेड ज्वैलर्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के रजिस्ट्रार के तौर पर नियुक्त किया गया है।

RBZ Jewellers IPO: आरबीजेड ज्वैलर्स कंपनी के बारे में

अप्रैल 2008 में स्थापित, RBZ Jewellers लिमिटेड भारत की एक स्वर्ण आभूषण निर्माता कंपनी है जो एंटिक गोल्ड ज्वैलर्री के डिजाइन बनाने में विशेषज्ञता रखता है। इस कंपनी को आभूषण उद्योग में करीब 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आरबीजेड ज्वैलर्स द्वारा डिज़ाइन किए गए गोल्ड प्रोडक्टस देशभर में रिटेल ख़रीदारों के साथ-साथ कई छोटे-बड़े व्यापारियों तक पहुँचते हैं।

RBZ Jewellers

RBZ Jewellers कंपनी के प्रोडक्टस में एंटिक गोल्ड आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें जड़ाऊ, मीना और कुंदन का शानदार बारीक काम होता है। कंपनी अपने प्रोडक्टस को थोक और खुदरा दोनों आधार पर बेचती है।

RBZ Jewellers के थोक ग्राहकों में भारत के 19 राज्यों और 72 शहरों के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय पारिवारिक ज्वैलर्स शामिल हैं। इस कंपनी का  “हरित ज़वेरी” ब्रांड नाम के तहत अहमदाबाद में एक रीटेल शोरूम भी है। मार्च 2023 तक आरबीजेड ज्वैलर्स की सेल्स में 12.44% की वृद्धि दर्ज हुई थी। 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में पिछले साल की तुलना में RBZ Jewellers लिमिटेड के राजस्व में 14.69% की वृद्धि भी देखने को मिली थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *