Ranji Trophy: राहुल सिंह गहलोत का तूफानी दोहरा शतक, बने दूसरे सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

T Vishwakarma
4 Min Read

Rahul Singh Ranji Trophy Double Century: रणजी ट्रॉफी 2023-24 के पहले मैच में हैदराबाद के राहुल सिंह गहलोत ने सिर्फ 143 गेंदों में ही दोहरा शतक ठोंक दिया है। मेजबान नागालैंड के खिलाफ 05 जनवरी को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मैच में राहुल सिंह गहलोत ने 157 गेंदों पर नौ छक्कों और 23 चौकों की मदद से 214 रन बनाए।

यह राहुल (Rahul Singh Ranji Trophy) के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। इस शतक के साथ ही हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल सिंह गहलौत रणजी ट्रॉफी 2023-24 के इस सीजन में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। नागालैंड के खिलाफ हैदराबाद ने अभी तक 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बना लिए थे।

Rahul Singh Ranji Trophy: दूसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक

05 जनवरी को रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में राहुल सिंह ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाया है। उन्होने छक्के के साथ अपना पहला प्रथम श्रेणी 200 रन पूरा किया। सिर्फ 143 गेंदों में डबल सेंचुरी बनाकर वह फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे तेज सिर्फ रवि शास्त्री ने बड़ौदा (1985) के खिलाफ बॉम्बे के लिए खेलते हुए 123 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।

इस मैच में हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे राहुल सिंह गहलोत ने शुरू से ही तूफानी पारी खेली। ओपनर तन्मय अग्रवाल के साथ उनकी लंबी पारी रही। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 227 रनों की पारी खेली। राहुल सिंह गहलोत ने 157 गेंदों पर 23 चौके और 9 छक्कों की मदद से 214 रन बनाया। उनका शतक 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के के साथ पूरा हुआ।

Rahul Singh डबल सेंचुरी

रणजी ट्रॉफी में राहुल सिंह गहलोत का हैदराबाद के लिए यह पहला मैच था। इस पारी के साथ, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल मिलाकर राहुल सिंह ने 43 मैचों में 41 से अधिक की औसत से 3,141 रन बनाए हैं। इसमें नौ शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं।

आज की उनकी 214 रन की पारी उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। राहुल सिंह गहलोत ने सर्विसेज के लिए खेलते हुए इससे पहले भी 2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाये थे। पिछले वर्ष रणजी में उन्होंने सात मैचों में 38.84 की औसत से 505 रन बनाए थे।

Rahul Singh: तोड़ दिया सेहवाग का रिकॉर्ड

सिर्फ 157 गेंदों में 214 रन बनाकर राहुल सिंह गहलोत ने वीरेंद्र सहवाग का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 168 गेंदों पर दोहरा शतक जमाया था। इस परी के साथ ही राहुल ने राजेश वोरा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिन्होने 1991 में बिहार के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 156 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

123 गेंद – रवि शास्त्री, 1985 (रणजी ट्रॉफी)

143 गेंद- राहुल सिंह गहलौत, 2024 (Ranji Trophy 2024)

156 गेंद – राजेश बोरा, 1991

168  गेंद- वीरेंद्र सहवाग, 2009

 

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *