Masterchef India 2023 : जूस बेचनेवाला मोहम्मद आशिक ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 2023 का ख़िताब 

Masterchef India 2023

Mrs Rashmi
3 Min Read

 

‘मास्टरशेफ सीजन 8’ चैंपियनशिप के विजेता बनें मोहम्मद आशिक, उन्होंने फिनाले में सूरज थापा, रुखसार सईद और नंबी जेसिका मराक को हराकर Masterchef India 2023 ख़िताब जीता।

Masterchef India 2023: लंबे समय से चली आ रही मास्टरशेफ सीजन 8 आखिरकार खत्म हो गई है। आठ हफ्ते की स्वादिष्ट चुनौतियों के बाद, मोहम्मद आशिक शो के विजेता के रूप में उभर कर सामने आए। प्रतिभाशाली घरेलू शेफ को इस रोमांचक प्रतियोगिता में विकास खन्ना, रणवीर सिंह बराड़ और पूजा ढींगरा द्वारा गाइड किया गया है।

Masterchef India 2023: मोहम्मद आशिक ने जीता ट्रॉफी  

24 वर्षीय प्रतियोगी मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया का आठवां सीज़न जीत लिया है। पुरस्कार स्वरूप वह एक कोट, ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का नकद इनाम अपने घर लेकर गए। रुखसार सईद और नंबी जेसिका, दो घरेलू शेफ और सूरज थापा ने एक रोमांचक समापन में मोहम्मद आशिक के साथ प्रतिस्पर्धा मन खड़े उतरे। नंबी और रुखसार ने क्रमशः दूसरा और प्रथम रनर-अप के हकदार हुए।

Masterchef India 2023: रणवीर सिंह बराड़ ने  दी बधाई

सोशल मीडिया पर जज रणवीर सिंह बराड़ ने मोहम्मद आशिक को बधाई दी। जज रणवीर सिंह बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “प्रेरणादायक शुरुआत से लेकर चुनौतीपूर्ण यात्रा तक, आपने साहस करना कभी नहीं छोड़ा। मास्टरशेफ मोहम्मद आशिक बनने पर बधाई!”

Masterchef India 2023: मोहम्मद आशिक कौन हैं ?

मोहम्मद आशिक मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। जिस समय मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश किया, उस समय वह अपने गाँव में कुलुक्की हब नामक एक जूस की दुकान के मालिक थे। खाना पकाने के अपने जुनून को एक अलग तरह का भोजन बनाने की अपनी प्रतिभा के साथ जोड़कर, मोहम्मद आशिक अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करने में समर्थ हो गए।

पिछले सीजन में मोहम्मद आशिक फेल हो चुके थे, लेकिन फिर से हिम्मत कर के इस बार पहले डिजिटल-एक्सक्लूसिव सीजन को जीत कर मोहम्मद आशिक ने अपना सपना पूरा कर लिया है। हालाँकि, शो में उनका यह सफर बहुत ही कठिन रहा है। इस सीजन के पहले राउंड में आशिक एलिमिनेट भी हुए थे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *