Kavya Maran : IPL ऑक्शन 2024 से चर्चा में आई Kavya Maran कौन हैं? क्यों ट्रोल हो रही हैं सोशल मीडिया पर

Kavya Maran

T Vishwakarma
3 Min Read

Kavya Maran IPL Auction 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की CEO Kavya Maran आईपीएल 2024 की नीलामी के बाद से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। Kavya Maran के इंटरनेट पर चर्चे होने का कारण है उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद का 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की मिनी-नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ₹20.50 करोड़ में खरीदना।

courtesy: twitter.com

हालांकि Kavya Maran सिर्फ आईपीएल और व्यवसाय से ही नहीं जुड़ी हैं। उनके परिवार का भारतीय राजनीति से भी गहरा ताल्लुक है। काव्या पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन की पोती हैं और उनके चाचा दयानिधि मारन भी भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Kavya Maran: मुस्कान थी, वह इंटरनेट पर वायरल हो गई

Kavya Maran की तस्वीरें मंगलवार को सोशल मीडिया पर उस वक्त वायरल हो गईं, जब उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंकाई के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को सिर्फ उनके बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ पर ही खरीद लिया। एक बड़े खिलाड़ी को उसके बेस प्र्किए पर खरीदने के बाद उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह इंटरनेट पर वायरल हो गई। इससे पहले वो पैट कमिंस को ₹20.50 करोड़ में खरीदने के कारण ट्रोल हो रही थीं।

courtesy: twitter.com

कौन हैं Kavya Maran

जो लोग अब तक Kavya Maran को नहीं जानते उन्हे बता दें कि Kavya Maran सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। 31 साल की काव्या मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या मारन 2018 से सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं और आईपीएल के मैचों में अक्सर अपनी टीम का हौंसला बढ़ाते नजर आती हैं।

Kavya Maran की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होने चेन्नई के स्टेला मेरिस कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया है। उच्च शिक्षा में उन्होने यूनाइटेड किंगडम के वारविक बिज़नस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है। क्रिकेट के अलावा काव्या अपने परिवार के सन नेटवर्क के सन म्यूजिक और एफएम चैनलों का काम भी संभालती हैं।

जन भारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Kavya Maran की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹409 करोड़ है। Kavya Maran के पिता कलानिधि मारन ₹19,000 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ तमिलनाडु के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *