Kartik Tyagi IPL 2024 Auction: कार्तिक त्यागी की हो सकती है बड़ी नीलामी, कई टीमों की है इस तेज गेंदबाज पर नजर

Kartik Tyagi IPL 2024 Auction

newslahre
3 Min Read

Kartik Tyagi ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हे आईपीएल में अब तक तो कोई बड़ा मौका नहीं मिला है। लेकिन आईपीएल 2024 में वे बड़ी नीलामी की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। तेज गेंदबाज Kartik Tyagi ने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के साथ अपने क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत की थी।

अपने आईपीएल के शुरुआती वर्षों में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ जुड़े रहे लेकिन जल्द ही कुछ सीज़न के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से जुड़कर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

Kartik Tyagi IPL 2024
courtesy: twitter.com

Kartik Tyagi समेत 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी-आक्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए उपलब्ध होंगे। यह पहला मौका है जब आईपीएल विदेश में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल 2024 के मैच 19 दिसंबर से दुबई में खेले जाएंगे।

Kartik Tyagi IPL 2024 Auction

फिलहाल Kartik Tyagi अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज हैं जो आईपीएल 2024 की नीलामी में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस तेज गेंदबाज ने 2022 के बाद से केवल पांच मैच खेले हैं, जिसमें उनकी इकोनॉमी रेट अच्छा नहीं रहा है। वे ज्यादा विकेट भी नहीं ले सके हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद SRH के लिए खेलते हुए बोलिंग क्रम में टी नटराजन और उमरान मलिक से भी पीछे थे।

क्रिकेट में Kartik Tyagi की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है लेकिन गति के साथ गेंद पर नियंत्रण की कमी है। उन्होंने 32 टी20 मैचों में 38.08 की औसत से 25 विकेट लिए हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी की 9.19 की इकोनॉमी खराब है। जो भी हो Kartik Tyagi के पास इस कैश-रिच आईपीएल लीग में एक और मौके की तलाश है।

Kartik Tyagi Base Price IPL 2024

Kartik Tyagi ने आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस श्रीफ ₹20 लाख निर्धारित किया है। वे इस लीग में आत्मविश्वास के साथ किसी भी हाल में खेलना चाहते हैं ताकि उन्हे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

हालांकि त्यागी के पास अब इस आईपीएल से नई शुरुआत करने का मौका है और कई फ्रेंचाइजियां उन पर नजर रखे हुए हैं। वे पहले ही विजय हजारे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और सर्वश्रेष्ठ अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक हैं। आईपीएल 2024 में टीमें उनके साथ अनुबंध करके अपने बोलिंग को मजबूत करने के लिए अच्छी खासी रकम अदा कर सकती हैं।

आईपीएल 2024 की मिनी-नीलामी से पहले, आईपीएल ने उन खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी की है जो ख़रीदारी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनमें कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम लिस्ट किया है, जिनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *