IPL 2024: मुंबई इंडियंस में लौटे हार्दिक पांड्या, रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने

newslahre
3 Min Read

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। मुंबई इंडियंस ने ट्रेंडिग विंडो के जरिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हार्दिक के गुजरात छोड़कर जाने की खबरों के बीच पता चला है कि शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करेंगे।

IPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसम्बर को की जानी है। हालांकि आईपीएल में टीमों के पास खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने का अंतिम दिन रविवार था। फिलहाल खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुली रहेगी।

IPL 2024: अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे हार्दिक

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2022 से गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। वे गुजरात टीम के कप्तान भी थे। उनके अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर सकते हैं। एक दिन पहले ही गुजरात ने हार्दिक को खिलाड़ियों की रिटेन सूची में कायम रखा था।

लेकिन IPL 2024 के लिए मुंबई ने हार्दिक को ट्रेड विंडो में प्लेयर्स स्वैप के ऑप्शन के तहत गुजरात से ट्रेड कर लिया। हार्दिक को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ ट्रेड किया, जिससे उसके पर्स में 17.5 करोड़ रुपये बढ़ गए। इसके तुरंत बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया।

हार्दिक पांड्या आईपीएल के एक सीज़न के लिए 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। लेकिन गुजरात और मुंबई इंडियंस में उनकी डील कितने में हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

हार्दिक ने 2015 से मुंबई इंडियंस के साथ ही अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत की थी। मुंबई ने IPL 2024 के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी रिलीज कर दिया है।

IPL 2024:  रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL 2024 अगले साल 23 मार्च 2024 से 29 मई 2024 तक होने की संभावना है। आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने 26 नवम्बर को अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो पता चलता है कि आईपीएल 2024 के लिए ज़्यादातर टीमों ने महंगे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोफ्रा आर्चर और हैरी ब्रूक बाहर किए जाने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़े नाम हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 खिलाड़ियों को तो रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली ने 11-11 खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी से रिलीज कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *