Fashion Designer Rohit Bal: हालत गंभीर, वेंटीलेटर सपोर्ट पर मेदांता में भर्ती

newslahre
3 Min Read

देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रोहित बल पहले से ही दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और 2010 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी इमेर्जेंसी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी है।

बॉलीवुड और देश-विदेश में अपने फ़ैशन डिज़ाइन से एक अलग छाप छोड़ने वाले रोहित बल फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। हृदय समस्याओं के कारण रोहित को पिछले साल नवंबर में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Fashion Designer Rohit Bal:  मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं

62 वर्षीय रोहित बल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हे तीन दिन पहले ही चेक अप के बाद हार्ट की प्रॉब्लम हुई थी और वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद पहले उन्हे मूलचंद ले जाया गया लेकिन आराम नहीं मिलने पर मेदांता रेफर कर दिया गया।

 


हृदय रोगों के अलावा रोहित बल पैनक्रिएटिक से भी पीड़ित हैं और इस साल की शुरुआत में ही वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके शरीर पर शराब का दुष्प्रभाव भी हुआ है। शराब छुड़वाने के लिए वे रिहैब सेंटर भी जा चुके हैं।

Fashion Designer Rohit Bal:  कई स्टार्स के कपड़े डिज़ाइन किए

रोहित बल बॉलीवुड के जाने-माने फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। उनका जन्म 8 मई 1961 को श्रीनगर में हुआ था। सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक होने के बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ैशन डिज़ाइन, दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है। रोहित बल ने अपना करियर 1986 में शुरू किया था।

उनके शानदार डिज़ाइन बॉलीवुड एक्टर्स भी पसंद करते हैं। रोहित बल ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत और ईशा गुप्ता तक के कपड़े डिजाइन किए हैं। वे भारत के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं।

अपने आधुनिक और पारंपरिक डिज़ाइनों के बेहतरीन मेल के कारण वे 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कारों में भी ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ जैसे इनामों से सम्मानित किए जा चुके हैं।

ना सिर्फ भारत में बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी वे एक सफल फ़ैशन डिज़ाइनर रह चुके हैं। पामेला एंडरसन, उमा थुरमन, सिंडी क्रॉफर्ड और नाओमी कैंपबेल जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने उनके डिजाइन किए कपड़े पहने हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *