Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पटना की लड़की हैं’ रिलीज हो चुका है। सोमवार को एक्ट्रेस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया गया। अक्षरा सिंह गाने के म्यूजिक वीडियो में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।
गाने में साउथ फिल्मों की तरह फुल-टू एक्शन सीन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। 11 दिसम्बर को रिलीस हुए ‘पटना की लड़की हैं’ गाने को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीस के कुछ ही घंटों में गाने को 1 लाख 10 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
अक्षरा के गाने में हैं मस्ती और एक्शन
‘पटना की लड़की हैं’ गाना भोजपुरी सुपरस्टार हीरोइन अक्षरा सिंह ने गया है जबकि इस गाने को जाने माने संगीतकार आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। गाने के गीतकार ऋषि ग्वाला हैं। एक्शन से भरपूर इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाने के इमोशन को ध्यान में रखते हुए बहुत ही दबंग और मदमस्त अंदाज में गया है।
‘पटना की लड़की हैं’ गाना भोजपुरी दर्शकों के की जुबान पर अभी से चढ़ गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस गाने का क्रेज बढ़ता जाएगा और शादी-त्योहारों से लेकर पार्टियों में भी इसे धूम-धमाके के साथ बजाया जाएगा। इसमें अक्षरा सिंह ने अपने आप को यूपी-बिहार की दबंग लेडी के रूप में पेश किया है।
‘पटना की लड़की हैं’ ने उड़ाया गर्दा
‘पटना की लड़की हैं’ गाने के बोल “ये आवाज नहीं बेटा दहाड़ है, तेरे सामने खड़े हैं हम पहाड़ हैं” मुखड़े से शुरू हो रहा है। गाने में जब अक्षरा कहती हैं कि “अरे पटना की लड़की हैं किसी से डरते थोड़े हैं हम” तो दर्शकों का पारा हाई हो जाता है। म्यूजिक विडियो में काले रंग की बाइकर जाकेट में अक्षरा कहर ढा रही हैं जबकि उनके हाथ में बंदूक भी बहुत जंच रही है। कुल मिलाकर गाने का भौकाल अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है।
कुछ दिन पहले ही ‘पटना की लड़की हैं’ गाने का टीजर जारी हुआ था। तब से फैंस इस भोजपुरी म्यूजिक विडियो का इंतजार कर रहे थे।
लड़कियां किसी से कम नहीं
गाने के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा सिंह ए बताया कि यह गाना सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है। इससे उन्हे अपने अंदर के दर को बाहर निकालने का संदेश दिया गया है।
अक्षरा सिंह ने बताया कि, ‘लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। एक हिचक उन्हें कमजोर बनाती है, लेकिन जब उससे लड़कियां बाहर निकल जाती हैं, तो उनका व्यक्तित्व मजबूत और निर्भीक हो जाता है।’
अक्षरा सिंह के नए गाने ‘पटना की लड़की हैं’ के डीओपी पंकज सोनी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं जबकि निर्देशक रामदेवन हैं। गाने में एक्शन सीन फाइट मास्टर प्रदीप खड़का ने दिये हैं। गाने का संपादक आर. निंजा ने किया है वहीं डीआई रोहित सिंह हैं।
अक्षरा सिंह भोजपुरी की एक मात्र हीरोइन हैं, जो एक्ट्रेस होने के साथ गायकी में भी अपना जलवा बिखेरती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह बॉलीवुड में भी अपने कदम जमा चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा अक्षरा राजनीति में भी एक्टिव रहती हैं और अभी हाल ही में वो प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी से जुड़ी हैं।