Jyoti CNC Automation IPO: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ वर्ष 2024 का पहला आईपीओ है। यह ₹1000 करोड़ का आईपीओ है जिसके लिए प्राइस बैंड ₹315-331 प्रति शेयर निर्धारित की गई है।
गुजरात स्थित सीएनसी मशीन बनाने और सप्लाइ करने वाली कंपनी ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ के लिए बोली 9 जनवरी से शुरू होगी और 11 जनवरी तक चलेगी। एंकर निवेशकों के लिए आवंटन सोमवार, 8 जनवरी को किया जाएगा।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दायर किए गए रेड हेरिंग दस्तावेज़ (RHP) के अनुसार ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ ₹1000 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल कॉम्पोनेंट नहीं है।
Jyoti CNC Automation IPO Details
Jyoti CNC Automation IPO Details
|
|
Issue Size | ₹1000 Cr. |
Issue Price Band | ₹315-331 Per Share |
Face Value | ₹2 Per Share |
Lot Size | 45 |
Total Shares Offered | 30,211,480 shares |
Fresh Issue | 30,211,480 shares (100%) |
Employee Discount | ₹15 Per Share |
Listing | BSE, NSE |
Retail Max (Shares/Amount) | 585/₹200,000 |
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ का शेयर आवंटन शुक्रवार, 12 जनवरी, 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। रिफ़ंड 15 जनवरी को किए जाएंगे और उसी दिन डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिये जाएंगे। आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई सूचकांकों पर मंगलवार, 16 जनवरी, 2024 होगी।
Jyoti CNC Automation IPO Dates
Opening Date | 09 Jan 2024 |
Closing Dare | 11 Jan 2024 |
Basis of Allotment | 12 Jan 2024 |
Initiation of Refunds | January 15, 2024 |
Credit of Shares | January 15, 2024 |
Share Listing Date | January 16, 2024 |
Listing On | NSE, BSE |
Jyoti CNC Automation IPO Lot Size
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ का लॉट साइज़ 45 शेयर का है। निवेशक न्यूनतम 45 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 45 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। रीटेल या खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 45 इक्विटी शेयरों के लिए ₹14,895 का है।
खुदरा निवेशकों 585 इक्विटी शेयरों के लिए अधिकतम 1,93,635 रुपये का निवेश कर सकते हैं क्योंकि रीटेल कैटेगरी के लिए 2 लाख रुपये की निवेश सीमा निर्धारित है। वहीं एनआईआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (630 शेयर) है, जिसकी राशि ₹208,530 है। एनआईआई (NII) के लिए न्यूनतम 68 लॉट (3,060 शेयर) के लिए ₹1,012,860 का निवेश करना होगा।
Invester Type | Lot Size | Shares | Amount |
Retail (Min) | 1 | 45 | ₹14,895 |
Retail (Max) | 13 | 585 | ₹193,635 |
S-HNI (Min) | 14 | 630 | ₹208,530 |
S-HNI (Max) | 67 | 3015 | ₹997,965 |
B-HNI (Min) | 68 | 3060 | ₹1,012,860 |
ज्योति सीएनसी के आईपीओ में 75 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत HNI वाले व्यक्तियों के लिए और शेष 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।
कंपनी के रेड हेरिंग दस्तावेज़ के अनुसार ज्योति सीएनसी आईपीओ से प्राप्त धन का उपयोग कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए; कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूरा या आंशिक भुगतान /या पूर्व भुगतान करने के लिए एवं सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
How To Check Jyoti CNC Automation IPO Allotment Status
आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक ज्योति सीएनसी आईपीओ का अलॉट्मेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट और बीएसई, एनएसई के पोर्टल पर देख सकते हैं।
लिंक इनटाइम इंडिया ज्योति सीएनसी आईपीओ के रजिस्ट्रार है। नीचे दिये गए लिंक से आप अपना अलॉट्मेंट स्टेटस चेक कर के पता लगा सकते हैं कि आपको कितने शेयर जारी किए गए हैं।
ज्योति सीएनसी आईपीओ के निवेशक अपने शेयरों के अलॉट्मेंट स्टेटस को आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें:
Step 1: आईपीओ के रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd की वेबसाइट https://linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html पर जाएँ
Step 3: इसमें ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ सेलैक्ट करें
Step 4: अपना PAN नंबर दर्ज करें
Step 5: आपके सामने Captcha दिखेगा जिसे दर्ज करें और Submit करें। आपका अलॉट्मेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
निवेशक चाहें तो BSE, एनएसई की वेबसाइट पर भी Jyoti CNC Automation IPO Allotment Status चेक कर सकते हैं।
Jyoti CNC Automation Limited IPO Allotment Status (Registrar)
इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
Link Intime India Private Ltd (Registrar)
Phone: +91-22-4918 6270
Email: jyoticnc.ipo@linkintime.co.in
Website: https://linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html
Jyoti CNC Automation IPO GMP Today
आज 04 जनवरी को अनलिस्टेड मार्केट में ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम, ₹60 प्रति शेयर है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से ₹60 प्रति शेयर अधिक पर कारोबार कर रहे हैं।
अगर जीएमपी और इश्यू प्राइस को मिलाकर देखें तो ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ के शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹391 प्रति शेयर हो सकती है।