Devil Day 1 Box Office Collection: नंदमुरी कल्याण राम की एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

Ms Anjali
3 Min Read

 

“Devil Day 1 Box Office Collection: Devil देशभक्ति और कमर्शियल टच वाली एक अच्छी खासी थ्रिलर मूवी है। पहले दिन ही फिल्म ने ₹2.00 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया। कल्याण राम और संयुक्ता ने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया।” 

Devil Day 1 Box Office Collections: कल्याण राम की नवीनतम फिल्म डेविल कल 29 दिसंबर को रिलीज़ हो गई है। फिल्म निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस पर डेविल की सफलता पर बहुत भरोसा दिखाया। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स ने दर्शकों पर पॉजिटिव इफ़ेक्ट डाला है। डेविल एक अच्छी इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी है। 

Devil Day 1 Box Office Collection

पहले दिन ही धाशु परफॉर्मेंस देते हुए भारत में ₹2.00 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया। इस शुरुआती सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर एक प्रॉफिटेबल परफॉर्मेंस की नींव रखी। डेविल ने अपने पहले ही दिन कुल मिलाकर 30.93% तेलुगु ऑक्यूपेंसी हासिल की। 

डेविल ऑक्यूपेंसी रेट ब्रेकडाउन

  • सुबह का शो: 32.30%
  • दोपहर का शो: 29.55%
  • शाम का शो: 33.65%
  • रात्रि का शो: 35.78%

Devil Day 1 Box Office Collection: story

1945 में ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी में घटित, डेविल (कल्याण राम) एक ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट है जो एक हत्या के रहस्य को सुलझाने का काम करता है। जांच में कई मोड़ आते हैं और इस प्रक्रिया में डेविल को कई घटनाओं का सामना करना पड़ता है। नैशादा (संयुक्ता) के साथ उसका रोमांटिक जुड़ाव उसे मणिमेकला (मालविका नायर) और उसके स्वतंत्रता सेनानियों के समूह तक ले जाता है। डेविल अपनी जाँच में कैसे सफल हो जाता है? उसका मेन इरादा क्या है? इन सवालों के जवाब बाकी की कहानी बताती है।

Devil Day 1 Box Office Collection: रिव्यु

फ़र्स्ट हाफ़ दिलचस्प मोड से शुरू होता है क्योंकि कहानी देखकर समय बर्बाद नहीं हुआ, और हत्या की जांच के सिन जबरदस्त लगे। म्यूजिक थोड़ा ख़राब लगा और गाने कोई खूबसूरत इफ़ेक्ट नहीं डाल पाए। बैकग्राउंड स्कोर और बेहतर हो सकता था। फिल्म में लव ट्रैक को सही तरीके से नहीं दिखाया गया।

 

सेकंड हाफ़ की शुरुआत शानदार रही। “त्रिवर्णा” के महत्वपूर्ण रहस्योद्घाटन एपिसोड ने बढ़िया काम किया और लास्ट सीन बहुत बढ़िया था। अगर फर्स्ट हाफ और लव ट्रैक को ठीक से पेश किया गया होता तो फिल्म अलग ही लेवल पर हो सकती थी। लेकिन फिर भी फिल्म की कंटेंट अच्छी है।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *