UPSSSC PET Result 2023 Live Updates: यूपी पीईटी परीक्षा यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का रिज़ल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा परिणाम upsssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के समूह ‘ग’ के पदों पर नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता (PET) परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को किया गया था। आयोग ने राज्य में आयोजित हुई पीईटी परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी 6 नवंबर को जारी की थी।
यूपीएसएसएससी ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 15 नवंबर 2023 तक का समय दिया था। उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आयोग अब जल्द ही यूपी पीईटी लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर सकता है।
UPSSSC PET Result 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता (PET) परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। आयोग इससे पहले नवम्बर में प्रोविजनल आंसर-की जारी कर चुका है। इस परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के माध्यम से लेखापाल के 8 हज़ार पदों के अलावा विभिन्न समूह ‘ग’ के पदों को भरा जाना है। इनके लिए मुख्य परीक्षा बाद में कराई जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से संकेत दिया जा चुका है कि पदों की संख्या बढ़ सकती है।
UPSSSC उम्मीदवारों के परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। पीईटी का रिज़ल्ट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
UPSSSC PET Result 2023 डाईरेक्ट लिंक
यूपी पीईटी परीक्षा यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का रिज़ल्ट जैसे ही घोषित किया जाता है, उसका लिंक यहाँ दे दिया जाएगा। आप यहाँ रिज़ल्ट चेक करने का सीधा लिंक देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम upsssc.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को यह जानना आवश्यक है कि यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर सिर्फ एक साल के लिए मान्य होता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर आप उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले समूह ‘ग’ के पदों पर एक साल के अंदर आने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।